अपराध
03 Mar, 2026

सुपौल में 22,380 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रक से 22,380 बोतल विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

सुपौल, 03 मार्च 2026।

जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर किशनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाल से मधुबनी जिले की ओर अवैध शराब की खेप भेजी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने किशनपुर थाना क्षेत्र के कोसी महासेतु के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई। जब्त शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड 750 एमएल की 43 कार्टन (516 बोतल), 375 एमएल की 99 कार्टन (2376 बोतल), 180 एमएल की 50 कार्टन (2400 बोतल) तथा ऑफिसर चॉइस 180 एमएल की 356 कार्टन (17,088 बोतल) शामिल हैं। इस प्रकार ट्रक से कुल 22,380 बोतल, यानी करीब 4,785 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।