अन्य राज्य
10 Mar, 2026

नारनौल में बेटियों का अनोखा सम्मान: तीन बहनों को घोड़ी पर बैठाकर निकाला गया बनवारा, समाज को दिया समानता का संदेश

नारनौल में तीन सगी बहनों की शादी से पहले परिवार ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला। वहीं बालरोड गांव में भी एक पिता ने बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बेटा-बेटी समानता का संदेश दिया।

नारनौल, 10 मार्च।

\हरियाणा के नारनौल में बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश देने वाली अनोखी पहल देखने को मिली। यहां तीन सगी बहनों की शादी से पहले परिवार ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर पारंपरिक बनवारा निकाला। इस दौरान डीजे की धुन पर परिजन और स्थानीय लोग जमकर झूमे और खुशियां मनाईं।

मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी फल विक्रेता मनोज कुमार की तीनों बेटियों का विवाह 11 मार्च को होने जा रहा है। शादी से पहले परिवार ने बेटियों को बेटों की तरह सम्मान देते हुए अलग-अलग घोड़ियों पर बैठाकर उनका बनवारा निकाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए इस परंपरा को निभाया।

तीनों बहनों के ताऊ कृष्ण कुमार ने बताया कि आज के दौर में बेटा-बेटी में किसी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए उन्हें भी वही सम्मान मिलना चाहिए जो बेटों को मिलता है। बनवारे से पहले परिवार की ओर से सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के लोगों ने मिलकर भोजन किया।

इसी तरह जिले के बालरोड गांव में भी एक पिता ने अपनी बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकालकर समाज को समानता का संदेश दिया। अनिल कुमार ने अपनी बेटी सपना को घोड़ी पर बैठाकर विवाह से पहले यह परंपरा निभाई। सपना हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और उनका विवाह भिवानी जिले के नंदगांव निवासी विपिन से तय हुआ है, जो स्वयं भी हरियाणा पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं।

अनिल कुमार ने बताया कि उनके गांव में पहली बार किसी बेटी का घोड़ी पर बनवारा निकाला गया है। उनका मानना है कि समाज में बेटा-बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान परिवार के लोगों ने डीजे पर नृत्य किया और सहभोज का आयोजन भी किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने बेटी सपना को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।