अपराध
03 Mar, 2026

नगरोटा बगवां में दो धोखाधड़ी मामलों में कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में दो धोखाधड़ी मामलों में पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे मामले में फरीदाबाद से वाहन बरामद किया गया।

धर्मशाला, 03 मार्च 2026।

जिला कांगड़ा के अंतर्गत नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में हाल ही में धोखाधड़ी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। इन मामलों में आरोपियों द्वारा छलपूर्वक पीड़ितों से बड़ी धनराशि और संपत्ति हड़पने का प्रयास किया गया। प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए जिला कांगड़ा पुलिस ने त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करते हुए एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि 17 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता अक्षित महाजन पुत्र सुरिन्द्र महाजन, निवासी गांव घोड़व, डाकखाना भदरेहड़, तहसील नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा (उम्र 22 वर्ष) ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी अमित खन्ना पुत्र यशपाल खन्ना, निवासी गांव व डाकखाना थाना कलां, तहसील बंगाणा, जिला ऊना (उम्र 31 वर्ष), जो पालमपुर में टूर एंड ट्रैवल और इवेंट का व्यवसाय करता था, ने व्यवसाय में साझेदारी का झांसा देकर 26 सितंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 के बीच लगभग 26 लाख 60 हजार 500 रुपये निवेश के नाम पर लिए।

आरोपी ने छह माह में 30 लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। भरोसा कायम रखने के लिए उसने 5 लाख 24 हजार 999 रुपये आंशिक रूप से वापस भी किए। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर संपर्क तोड़ लिया। इस पर पुलिस थाना नगरोटा बगवां में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गहन तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और विभिन्न राज्यों में दबिश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अमित खन्ना को हरियाणा से गिरफ्तार किया, जहां वह विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की आगे की जांच जारी है।

फरीदाबाद से बरामद हुआ वाहन

दूसरे मामले में शिकायतकर्ता धर्म चंद पुत्र स्व. बख्शी राम, निवासी गांव सुराणी, डाकघर रजियाणा, तहसील बड़ोह, जिला कांगड़ा (उम्र 62 वर्ष) ने 11 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने अपना वाहन आरोपी राजीव कुमार निवासी बिलासपुर को 13 लाख 20 हजार रुपये में बेचा था। भुगतान के लिए आरोपी ने एचडीएफसी बैंक, मंडी (सरकाघाट) का चेक दिया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर डिसऑनर हो गया। नकद भुगतान से भी आरोपी ने इंकार कर दिया। इस पर पुलिस थाना नगरोटा बगवां में मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कांगड़ा पुलिस ने विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को हरियाणा भेजा गया, जहां से संबंधित वाहन फरीदाबाद से बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।