28 फ़रवरी, मीरजापुर।
मीरजापुर में एडीएम (भू-राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह ने जमालपुर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सरकारी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली।
एडीएम ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, मनरेगा कक्ष, पंचायत विभाग कक्ष और समाज कल्याण विभाग से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में अनुशासन बनाए रखा जाए और सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह को निर्देश देते हुए एडीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यालय की साफ-सफाई और अभिलेखों के नियमित निरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एडीओ मुकेश शर्मा, प्रीति गुप्ता, शनि सिंह, श्यामू यादव, मनोज सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



