शेयर बाज़ार
08 Jan, 2026

अमर्त्य सेन नोटिस विवाद पर भाजपा का तंज - क्या TMC खुद को ट्रोल कर रही है?

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची सत्यापन को लेकर जारी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है।

अमर्त्य सेन नोटिस विवाद पर भाजपा का तंज - क्या TMC खुद को ट्रोल कर रही है?कोलकाता, 08 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची सत्यापन को लेकर जारी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। बुधवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए भाजपा ने सवाल उठाया कि क्या तृणमूल कांग्रेस खुद ही अपना मज़ाक उड़ा रही है।भाजपा की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया है कि नोटिस में मुद्दा पूरी तरह स्पष्ट है। अमर्त्य सेन के गणना (एन्यूमरेशन) फॉर्म के अनुसार उनकी आयु और उनके माता-पिता की आयु के बीच का अंतर 15 वर्ष से कम दर्ज किया गया है, जो एक तार्किक विसंगति है। इसी विसंगति को स्पष्ट करने के लिए उनसे सहायक दस्तावेज़ जमा करने को कहा गया है।पोस्ट में भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अलग तरह के नियमों में विश्वास करती है, जहां कुछ लोगों को कानून से ऊपर समझा जाता है। भाजपा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में ऐसे किसी भी विशेषाधिकार की कोई जगह नहीं है। संविधान के तहत हर नागरिक कानून के सामने समान है—चाहे वह कूड़ा बीनने वाला हो या अरबपति। कोई भी जांच से ऊपर नहीं है और किसी को विशेष रियायत नहीं दी जा सकती।भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि अमर्त्य सेन को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का कोई नोटिस नहीं दिया गया है। उनकी उन्नत आयु (85 वर्ष से अधिक) को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने घर पर ही सुनवाई (हाउस हियरिंग) का विकल्प चुना है, ताकि उनकी गरिमा और विधिक प्रक्रिया दोनों का सम्मान किया जा सके।

वीडियो फीचर

test

आज का राशिफल

आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। अपने कामों में पहल करें और अपने निर्णयों पर भरोसा रखें। जल्दबाज़ी से बचें और धैर्य बनाए रखें। सकारात्मक सोच आपको सही दिशा दिखाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़

एप्पल का सस्ता फोन iPhone 17e देने वाला है बाजार में दस्तक! डिस्प्ले जैसे कुछ फीचर्स हुए लीक

टिपस्टर के मुताबिक iPhone 17e A19 चिप पर चलेगा और यह दावा पहले भी ऑनलाइन सामने आ चुका है।