बैंकिंग व वित्त
27 Feb, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा का 10,000 करोड़ रुपये तक का ग्रीन इंफ्रा बॉन्ड इश्यू, 4 मार्च को होगी बोली

बैंक ऑफ बड़ौदा सात वर्षीय हरित अवसंरचना बॉन्ड जारी कर 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। 4 मार्च को एनएसई के ईबीपी प्लेटफॉर्म पर बोली आयोजित होगी।

नई दिल्ली, 27 फरवरी।

सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने हरित अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। इन बॉन्ड्स की परिपक्वता अवधि सात वर्ष निर्धारित की गई है।

बाजार सूत्रों के अनुसार, इस निर्गम का मूल आकार 5,000 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि अधिक मांग की स्थिति में 5,000 करोड़ रुपये तक का ग्रीन-शू विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इस तरह कुल इश्यू साइज 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

बॉन्ड्स के लिए बोली प्रक्रिया 4 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (ईबीपी) प्लेटफॉर्म पर संचालित की जाएगी। इन बॉन्ड्स की परिपक्वता तिथि 5 मार्च 2033 तय की गई है, जबकि आवंटन और भुगतान की तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

इन पर निवेशकों को वार्षिक आधार पर ब्याज भुगतान किया जाएगा। आवंटन बंद बोली प्रणाली के तहत समान प्रतिफल (यूनिफॉर्म यील्ड) के आधार पर किया जाएगा। निवेश के लिए न्यूनतम आवेदन राशि एक लाख रुपये तय की गई है और इसके बाद एक लाख रुपये के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।