अन्य राज्य
25 Feb, 2026

भाजपा का कर्नाटक सरकार पर हमला, प्रशासनिक विफलताओं का लगाया आरोप

भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया, विभिन्न वर्गों के आंदोलन और आर्थिक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री की तीखी आलोचना की।

बेंगलुरु, 25 फरवरी।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में प्रशासनिक विफलताओं के कारण जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में है, लेकिन जनता सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है, जो उनकी छठी गारंटी अराजकता की गारंटी को दर्शाता है।

आर. अशोक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि राज्य में विभिन्न वर्गों के आंदोलन तेज हो रहे हैं, जो सरकार की नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि धारवाड़ में नौकरी के अभ्यर्थी रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकारी डॉक्टर 11 मार्च से ओपीडी सेवाएं बंद करने की घोषणा कर चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदार 37 हजार करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं और 6 मार्च से काम बंद करने की योजना बना रहे हैं। आरक्षण वर्गीकरण, किसान आंदोलन, आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन और परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनियों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

विपक्ष नेता ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हर वर्ग असंतुष्ट है और सरकार को तत्काल समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।