उत्तर प्रदेश
07 Mar, 2026

आगरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समन्वय बैठक और अस्पताल लोकार्पण में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे, जहां वे आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

आगरा, 07 मार्च।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह आगरा पहुंचे। खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लगभग चार घंटे के इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह 10:25 बजे फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे मथुरा हाईवे पर गुरुद्वारा के पास स्थित एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए रवाना होंगे। यहां वे दोपहर 1:10 बजे से 1:40 बजे तक अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे और दोपहर 1:50 बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियाँ के अनुसार समन्वय बैठक में मुख्यमंत्री संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के शामिल होने की भी संभावना है।

वहीं एडीसीपी आदित्य ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शहर के व्यस्त समय और प्रमुख मार्गों पर होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।