रांची, 09 मार्च।
मेसरा शिव और काली पूजा समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। चार अप्रैल को मंडा पूजा और पांच अप्रैल को झूलन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 अप्रैल को काली पूजा का आयोजन होगा। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि कांके पूर्वी जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो को मुख्य संरक्षक, गंगा करमाली को अध्यक्ष और जलेश्वर महतो को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बबलू महतो, सतीश महतो, किशोर महतो और छोटेलाल महतो को सह-सचिव बनाया गया। कुशल मुंडा, शिवलाल महतो, कालेश्वर महतो और मनोज महली को उपाध्यक्ष तथा प्रभात महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देंगे।



