उत्तर प्रदेश
13 Mar, 2026

कांशीराम जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संबोधन

कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाएगी, जहां आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

लखनऊ,13 मार्च।

उत्तर प्रदेश में बहुजन नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को “सामाजिक परिवर्तन दिवस” के रूप में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य संबोधन देंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर “बहुजन संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में कांग्रेस सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।