उत्तर प्रदेश
09 Mar, 2026

18 साल से बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की मांग तेज, किसानों ने उठाई आवाज

बाराबंकी जिले में करीब 18 साल से बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय किसान और जनप्रतिनिधि इसे चालू कर रोजगार और गन्ना किसानों को राहत देने की मांग कर रहे हैं।

बाराबंकी, 09 मार्च।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लंबे समय से बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल को फिर से शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। करीब 18 वर्षों से बंद इस मिल की सुरक्षा और वहां तैनात कर्मचारियों पर हर साल लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब तक केवल सुरक्षा व्यवस्था पर ही करीब नौ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मिल दोबारा बनकर चालू हो जाती तो क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ा लाभ मिलता और सरकार को भी हर साल सुरक्षा पर खर्च होने वाली राशि से राहत मिलती। बताया जाता है कि सरकार ने पहले इस मिल के पुनर्निर्माण के लिए करीब 85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसके अलावा लगभग 20 लाख रुपये जमीन की सुरक्षा के लिए चारों ओर तारबंदी कराने के लिए दिए गए थे।

तारबंदी होने के बाद मिल की जमीन से अवैध कब्जे भी हटाए गए, लेकिन इसी बीच इस परियोजना से जुड़ी धनराशि को छाता मिल की ओर स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार छाता चीनी मिल को शुरू कराने के लिए बुढ़वल मिल की धनराशि को मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये भेजे गए थे। हालांकि वहां पर्याप्त गन्ना उत्पादन न होने के कारण मिल का संचालन शुरू नहीं हो सका और पैसा वापस सरकार के पास चला गया।

इधर बुढ़वल क्षेत्र में गन्ना उत्पादन अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए स्थानीय किसान और जनप्रतिनिधि मिल को फिर से बनाकर चालू कराने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि मिल शुरू हो जाए तो इलाके के गन्ना किसानों को बड़ा फायदा होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

भाजपा नेता और पूर्व विधायक शरद अवस्थी समय-समय पर मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक और एमएलसी ने भी विधानसभा और विधान परिषद में मिल को दोबारा शुरू करने की मांग रखी है।

सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का भी कहना है कि रामनगर क्षेत्र के गन्ना किसानों के हित में सरकार को बुढ़वल चीनी मिल को फिर से चालू कराने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका मानना है कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

वहीं जिला गन्ना अधिकारी और प्रभारी जीएम दुष्यंत कुमार का कहना है कि रामनगर क्षेत्र में गन्ने की खेती होती है और यहां मिल गेट भी मौजूद है। हालांकि बुढ़वल चीनी मिल का पुनर्निर्माण और संचालन शुरू करना सरकार के निर्णय पर निर्भर करता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।