मुरादाबाद, 03 मार्च 2026।
मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित यूथ इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को इलेवन आर्चिड क्रिकेट टीम ने इलेवन टापर्स को चार विकेट से पराजित किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इलेवन आर्चिड के शोभित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन टापर्स की टीम 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से रोहन ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में शोभित ने 27 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन आर्चिड की टीम ने 18.1 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आदित्य ने 66 रन की प्रभावी पारी खेली, जबकि शोभित ने 45 रन का योगदान दिया। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के चलते इलेवन आर्चिड के शोभित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।



