मौसम
12 Mar, 2026

कुपवाड़ा के माछिल और केरन सेक्टर में भारी हिमपात, सीमा क्षेत्रों में ठंड बढ़ी

कुपवाड़ा जिले के माछिल और केरन सेक्टर में भारी बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया। तापमान गिरने से सीमा क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित।

कुपवाड़ा, 12 मार्च।

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और पिछले तीन दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार वर्षा हो रही है। इसी बीच गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल और केरन सेक्टर में भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया।

ताजा हिमपात के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इन दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सामान्य जनजीवन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से लगातार बर्फ गिर रही है।

प्रशासन और संबंधित अधिकारी सड़क संपर्क और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वहीं स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से समय रहते बर्फ हटाने की व्यवस्था करने और जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।