जींद, 02 मार्च।
नरवाना खंड के गांव लौन में तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक रितेश की मौत हो गई। घटना के बाद गढ़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। मृतक का शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मृतक के ताऊ धर्मपाल की शिकायत पर जेसीबी चालक जयपाल (गांव बिधराणा) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि रितेश रविवार शाम बाइक से नरवाना की तरफ खेत जा रहा था, तभी रजबाहा के निकट जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रितेश को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।



