उत्तर प्रदेश
12 Mar, 2026

नोएडा की बिजली मीटर फैक्टरी में भीषण आग, भगदड़ में 30 से अधिक कर्मचारी घायल; 17 आईसीयू में

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से भगदड़ मच गई। हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी घायल हुए, जिनमें 17 को आईसीयू में भर्ती कराया गया।

नोएडा, 12 मार्च।

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में भगदड़ और धुएं की चपेट में आने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 की इस फैक्टरी में करीब ढाई सौ कर्मचारी काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह लगभग 5:30 बजे अचानक आग लगने से पूरे परिसर में धुआं भर गया। धुएं और अफरा-तफरी के बीच कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि बिजली मीटर बनाने वाली फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लगी। घटना के समय करीब ढाई सौ लोग काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद कर्मचारियों में मची भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए। घायलों में रंजीत, पंकज, दिलीप यादव, राजेश कुमार, सागर कुमार झा, दीपू, जीतू, नीरज, प्रदीप, दिलीप, प्रवीण, आलोक, सुखबीर, उमेश, अजीत, शिवनंदन, अमरजीत, रंजीत, मोहम्मद आलम, मुन्ना कुमार और पलाश सरकार सहित 30 से अधिक लोग शामिल हैं। इनमें से 17 लोगों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

आईसीयू में भर्ती अधिकांश लोग धुएं में फंसने के कारण मूर्छित हो गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों का नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।

अपर पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि गुरुवार सुबह थाना फेस-2 क्षेत्र की एक अन्य कंपनी में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। हालांकि दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।