जबलपुर,13 मार्च।
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार को जबलपुर प्रवास के दौरान शहर में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री राकेश सिंह सुबह 11:30 बजे शुक्ला नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे गौतम जी की मढ़िया में आयोजित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे मंत्री गुलमोहर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और गुलौआ चौक से 90 क्वाटर मार्ग तक बीटी सड़क के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे कान्हा लेक के पीछे आयोजित कार्यक्रम में तथा दोपहर 1:30 बजे गंगा नगर पानी की टंकी के पास आयोजित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे जोशी मोहल्ला स्थित महावीर पॉली क्लीनिक के सामने आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे लाल बिल्डिंग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी वे विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
दोपहर 3 बजे मंत्री मालवीय चौक में माता कर्मादेवी जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में भी शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 3:30 बजे महाराणा प्रताप वार्ड के अंतर्गत महादेव परिसर में, शाम 4 बजे धनवंतरी नगर के डी सेक्टर ग्राउंड में, शाम 4:30 बजे धनवंतरी नगर में तथा शाम 5 बजे त्रिपुरी वार्ड में सगड़ा पानी की टंकी के पास आयोजित कार्यक्रमों में निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह में भाग लेंगे।
शाम 5:30 बजे मंत्री राकेश सिंह सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के अंतर्गत क्रेशर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



