अन्य राज्य
23 Feb, 2026

नालंदा में विधायक ने 2 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

नालंदा में विकास योजनाओं का शुभारंभ हुआ। जलनिकासी और मूलभूत सुविधाओं के सुधार से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय विकास कार्य जारी रहेंगे।

बिहारशरीफ, 23 फरवरी।

नालंदा जिले में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत रहुई नगर पंचायत स्थित रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी और बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक सीमेंट कंक्रीट नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। इन दोनों योजनाओं पर क्रमशः 58 लाख रुपये और 1 करोड़ 81 लाख 64 हजार 474 रुपये की लागत आएगी।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की जलनिकासी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर योजनाओं की अनुशंसा की गई थी, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सका। नाला निर्माण से छोटी पहाड़ी, बड़ी पहाड़ी, मानसून नगर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या कम होगी।

विधायक ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों की निगरानी करते हैं। बड़ी पहाड़ी क्षेत्र में फिटनेस पार्क मार्ग निर्माण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम प्रतिमा स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।