अन्य राज्य
26 Feb, 2026

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं

रायपुर में भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक आमंत्रित। पात्र युवाओं के लिए आयु सीमा 17.5–22 वर्ष, आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित।

रायपुर, 26 फरवरी।

भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र युवाओं को 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि महिला अभ्यर्थी सेना पुलिस और स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट तथा सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन कर सकती हैं।

आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है और आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित होने की संभावना है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।