अन्य राज्य
07 Mar, 2026

चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिले पंजाब के राज्यपाल, मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस बैठक के बाद सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

चंडीगढ़, 07 मार्च।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। संवैधानिक पद पर होने के बावजूद उनकी यह भेंट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। इस समय पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। हरियाणा का बजट पेश किया जा चुका है, जबकि पंजाब का बजट रविवार को पेश किया जाना है।

बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के बजट में महिलाओं के लिए एक-एक हजार रुपये सम्मान भत्ता देने की घोषणा की जा सकती है। ऐसे समय में राज्यपाल की यह मुलाकात कई तरह की अटकलों को जन्म दे रही है।

शुक्रवार देर रात गुलाब चंद कटारिया चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि संतकबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास), चंडीगढ़ में पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट हुई और इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री की इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।