बिहार
13 Mar, 2026

रेलवे ने चलाया रेलवन ऐप प्रचार अभियान

मालदा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलवन ऐप के प्रति जागरूकता के लिए सप्ताह-भर का अभियान चलाया गया, जिसमें 2,856 यात्रियों ने ऐप डाउनलोड किया।

भागलपुर, 13 मार्च।

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा यात्रियों को डिजिटल रेलवे सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवन ऐप को लेकर सप्ताह-भर का विशेष अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

06 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों—मालदा टाउन, साहेबगंज, बरहरवा, तलझारी, राजमहल, भागलपुर और जमालपुर सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को रेलवन ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से रेलवे सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था, ताकि उन्हें अधिक सुविधाजनक और सहज यात्रा अनुभव मिल सके। इस दौरान यात्रियों को ऐप की विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया गया, जिनमें अनारक्षित तथा आरक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्थिति, कोच की स्थिति देखना और रेल मदद के माध्यम से सहायता प्राप्त करना शामिल है।

रेलवन ऐप को एक ऐसा सरल और सुरक्षित मंच बताया गया, जहां एक ही इंटरफेस के माध्यम से रेलवे की कई सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इससे यात्रियों को तेज़, सुविधाजनक और स्मार्ट यात्रा अनुभव मिलता है।

अभियान के दौरान कुछ ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से भी सीधे संवाद किया गया और उन्हें ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न स्टेशनों पर लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से यात्रियों को ऐप इंस्टॉल करने और पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई।

सप्ताह-व्यापी इस अभियान के दौरान कुल 2,856 यात्रियों ने रेलवन ऐप डाउनलोड किया। इनमें मालदा टाउन में 622, साहेबगंज में 495, भागलपुर में 730 तथा जमालपुर रेलवे स्टेशन पर 1,009 यात्रियों ने ऐप स्थापित किया, जो इस पहल की व्यापक पहुंच और सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।