वाराणसी, 02 मार्च।
होली पर्व के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक ने बताया कि यात्रियों को पर्व के समय आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के विकल्प उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि 05089/05090 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा (वाया गोरखपुर) होली विशेष गाड़ी, छपरा से 05 से 14 मार्च तक हर गुरुवार व शनिवार और आनंद विहार टर्मिनल से 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलेगी। इसी तरह 05741/05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष ट्रेन, किशनगंज से 05 से 26 मार्च तक हर गुरुवार और लालकुआं से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।
इसके अलावा 09020 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 02 मार्च रात 11.35 बजे से चलेगी। वहीं 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ होली विशेष ट्रेन, आजमगढ़ से 07 और 14 मार्च तथा बांद्रा टर्मिनस से 09 और 16 मार्च को संचालित होगी। यात्रियों को सुविधा के लिए सलाह दी गई है कि वे समय और तिथियों की पुष्टि कर यात्रा की योजना बनाएं।



