राजस्थान
11 Mar, 2026

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन, प्रदेशभर में समारोह और कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजस्थान सरकार 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाएगी। 14 मार्च से शुरू सात दिवसीय कार्यक्रमों में स्वच्छता सप्ताह, रथ यात्रा और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शामिल है।

जयपुर, 11 मार्च

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरुआत की गई। इस वर्ष भी 19 मार्च को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से भव्य राजस्थान दिवस मनाया जाएगा।

प्रदेशभर में 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत होगी। जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम और सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 मार्च को जयपुर में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन होगा, जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। सभी जिलों में भी विकसित रन आयोजित किए जाएंगे।

इसी दिन ‘राजस्थान को जाने’ डिजिटल क्विज का शुभारंभ किया जाएगा। जयपुर में ओडीओपी मेला एवं प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय उद्घाटन होगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम को दिल्ली के बीकानेर हाउस में पांच दिवसीय ‘राजस्थान दिवस/बीकानेर हाऊस’ का शुभारंभ किया जाएगा।

16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में ‘राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन होगा, जिसमें विकास कार्यों का शिलान्यास, जनजाति कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी और संवाद कार्यक्रम होंगे। 17 मार्च को जयपुर में ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन, ‘राजस्थान को जानें’ क्विज और उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। शाम को प्रदेशभर में राजकीय मंदिरों में आरती का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

मुख्य समारोह 19 मार्च को जालोर में आयोजित होगा। इस दौरान लाभार्थियों के साथ संवाद और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाएगा। जयपुर में शाम को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।