पुंछ, 02 मार्च।
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास पुंछ जिले में पाकिस्तानी ड्रोन की बढ़ती घुसपैठ की घटनाओं के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जिले के नगर क्षेत्र और आस-पास के सीमावर्ती इलाकों में देर रात से ही सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त गश्त और नाके लगाए जा रहे हैं।
इस दौरान एसओजी, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं और केवल पहचान पत्र सत्यापित होने पर ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। विशेष रूप से नियंत्रण रेखा के नजदीकी क्षेत्रों में आने-जाने वाले सभी लोगों और वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।


