नई दिल्ली, 25 फरवरी।
उच्चतम न्यायालय ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के बाद यह निर्णय दिया।
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में समुदाय विशेष को लेकर नकारात्मकता साबित नहीं होती। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी फिल्म के कथानक को राष्ट्रीय ताने-बाने के लिए खतरा नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई फिल्म किसी प्रेम कहानी को दिखाती है तो उसे सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा नहीं माना जा सकता।
याचिका विश्व यादव परिषद के प्रमुख द्वारा दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म के शीर्षक से यादव समुदाय की छवि प्रभावित हो सकती है। अदालत ने पहले के मामलों का भी उल्लेख किया और याचिका को अस्वीकार कर दिया।



