अपराध
24 Feb, 2026

सुपौल में 20 हजार की रिश्वत लेते सर्वे अमीन गिरफ्तार

सुपौल में निगरानी विभाग की टीम ने जमीन सर्वे के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक सर्वे अमीन को गिरफ्तार कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मामले की जांच जारी है।

सुपौल 24 फरवरी 2026।

सुपौल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपौल जिला में निगरानी विभाग, पटना की टीम ने एक सर्वे अमीन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई निर्मली नगर के वार्ड संख्या 1 स्थित नाग मंदिर के पास की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वे अमीन विक्रम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मरौना अंचल के खोरमा गांव निवासी रिटायर्ड दफादार जय नारायण यादव से जमीन सर्वे कार्य के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी, जिसे दो किश्तों में देने की योजना बनी थी। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर आरोपी को नाग मंदिर के पास बुलाया गया था।

पीड़ित जय नारायण यादव ने पहले ही मामले की शिकायत निगरानी विभाग में की थी, जिसके बाद सत्यापन कर टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सर्वे अमीन ने रिश्वत की रकम ली, निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के बाद पटना ले जाकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।