अन्य राज्य
27 Feb, 2026

होली पर टाटा–बक्सर स्पेशल ट्रेन की सौगात, पांच फेरे लगाएगी विशेष सेवा

होली के मद्देनजर टाटानगर और बक्सर के बीच 08183/08184 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच–पांच फेरे लगाएगी।

पूर्वी सिंहभूम, 27 फरवरी।

भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए टाटानगर और बक्सर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 08183/08184 नंबर से संचालित टाटा–बक्सर–टाटा होली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच–पांच ट्रिप करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से रवाना होगी। वहीं 08184 बक्सर–टाटा होली स्पेशल 4 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से चलेगी।

टाटा से यह ट्रेन शाम 5:10 बजे प्रस्थान कर चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर और आरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।

वापसी में बक्सर से दोपहर 12 बजे खुलकर यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान झारखंड और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा देने और भीड़ प्रबंधन के उद्देश्य से यह विशेष सेवा शुरू की गई है। यात्रियों को समय सारिणी की जानकारी लेकर अग्रिम आरक्षण कराने की सलाह दी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।