07 मार्च, सुपौल।
जिले में आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनंत सिंह ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस बार अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत का लाभ ले सकें।
लोक अदालत में छोटे-बड़े सभी प्रकार के मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबित मुकदमों से राहत मिल सके।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दिलीप कुमार सिंह, राकेश कुमार, विनय शंकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद अफजल आलम और अवर मुख्य न्यायाधीश श्याम नाथ साह सहित न्यायालय के अन्य कर्मचारी और पैरा लीगल वालंटियर भी मौजूद रहे।



