लखनऊ, 27 फ़रवरी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। इस आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रहेगा।
अवनीश कुमार अवस्थी, जो 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, 31 अगस्त 2022 को अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। अब तक कई बार उनका कार्यकाल पहले भी बढ़ाया जा चुका है।



