हिसार, 23 फरवरी।
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर को आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से दो इलेक्ट्रिक रिक्शा भेंट किए गए। कुलपति नरसी राम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शाओं को औपचारिक रूप से रवाना किया और फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिसर और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति को प्रभावी रूप से लागू कर रहा है। यह पहल सतत विकास और स्वच्छता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कुलसचिव विजय कुमार ने कहा कि रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुसार कार्य कर रहा है।
समारोह में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. योगेश छाबा, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आशा गुप्ता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



