अपराध
21 Feb, 2026

जींद में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, दो भाइयों पर केस

जींद में शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद, 21 फरवरी 2026

जींद के महिला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शहर थाना नरवाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसका पति से विवाद होने के बाद वह पिछले छह साल से मायके में रह रही थी। वर्ष 2025 में वह पानीपत से जींद परिवहन समिति की बस से लौट रही थी, तभी बस चालक जवाहर नगर निवासी जोगेंद्र से उसकी बातचीत शुरू हो गई और बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर संपर्क बढ़ गया।

महिला का आरोप है कि 16 मई 2025 को जोगेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में लगातार उसका शोषण करता रहा। जब भी वह शादी की बात करती तो आरोपी समय मांगता रहता। यह सिलसिला 16 फरवरी 2026 तक चलता रहा, जिसके चलते महिला गर्भवती भी हो गई। इसके बाद उसने आरोपी के भाई जयबीर से शादी के बारे में बात की तो उसने शादी कराने का आश्वासन दिया।

पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकी देकर उसे डराने का प्रयास किया। महिला थाना प्रभारी मोनिका के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर जोगेंद्र और उसके भाई जयबीर के खिलाफ यौन शोषण, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।