अन्य राज्य
23 Feb, 2026

आसनसोल में फुटबॉलर लियोनेल मेसी की मोम की प्रतिमा का अनावरण

आसनसोल में लियोनेल मेसी की प्रतिमा का अनावरण हुआ। खेल प्रेमियों में उत्साह, लोग प्रतिमा के साथ सेल्फी लेकर खुशी व्यक्त कर रहे।

आसनसोल, 23 फरवरी

पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। राज्य के श्रम विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने रविवार शाम इस प्रतिमा का उद्घाटन किया। यह प्रतिमा आसनसोल के मोहिशीला क्षेत्र के मूर्तिकार सुशांत राय द्वारा तैयार की गई है।

मूर्तिकार ने लगभग दो महीने की मेहनत से मेसी की जीवंत मोम की प्रतिमा बनाई। हालांकि यह प्रतिमा कोलकाता में बनी 70 फुट ऊंची लोहे की प्रतिमा से छोटी है, लेकिन बारीक कारीगरी और चेहरे के हावभाव इसे खास बनाते हैं। कोलकाता की वह प्रतिमा 2022 फीफा विश्व कप जीत का जश्न मनाते हुए मेसी को दर्शाती है।

प्रतिमा अनावरण के बाद बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी प्रतिमा देखने पहुंचे। लोग मेसी की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने को उत्साहित दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से शहर की सांस्कृतिक और खेल पहचान मजबूत होगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।