अपराध
24 Feb, 2026

शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज, गर्भवती होने पर खुला राज

शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत पुलिस थाना क्षेत्र कुपवी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी के बाद उसके बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

शिमला, 24 फ़रवरी।

पुलिस के अनुसार मामला मूल रूप से जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से जुड़ा है और वहां से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर कुपवी थाना में इसे दर्ज किया गया है।

17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मई 2025 में वह राजगढ़ क्षेत्र में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात संदीप नाम के युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे कुपवी थाना क्षेत्र के तहत अपने गांव लेकर गया, जहां करीब चार से पांच महीने तक उसे बहला-फुसला कर रखा गया।

पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।