अपराध
24 Feb, 2026

शिमला में मंदिर की दान पेटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

शिमला के छोटा शिमला मंदिर से दान पेटी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की गई दान पेटी और नकदी बरामद कर ली।

शिमला 24 फरवरी 2026।

शिमला के छोटा शिमला स्थित मंदिर से दान पेटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की गई दान पेटी तथा नकदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जय प्रकाश (31) पुत्र जलम सिंह, निवासी गांव फागू, डाकघर कांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह मामला मंगलवार को सामने आया था, जब शिकायतकर्ता सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा करते समय दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रख दिया था। करीब एक घंटे बाद जब वह सुबह लगभग 6:30 बजे बाहर आए तो दान पेटी वहां से गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना पूर्व में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और जांच के दौरान चोरी हुई दान पेटी को कुम्हाली (कुसुम्पटी वन क्षेत्र) के पास से बरामद कर लिया गया, साथ ही आरोपी से नकद राशि भी बरामद की गई। जिला पुलिस ने मंदिर प्रबंधकों और श्रद्धालुओं से सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।