नैनीताल, 16 मार्च।
नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर क्षेत्र के रविवार देर रात बड़ी अग्नि दुर्घटना घटी। जानकारी के अनुसार 15 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे सलियाकोट सुंदरखाल क्षेत्र में स्थित अनीता सूद के कॉटेज में अचानक आग लग गई।
ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। लकड़ी से बना कॉटेज होने के कारण आग तेजी से फैल गई और दमकल कर्मियों के पहुँचने तक पूरा कॉटेज जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, दमकल कर्मियों ने आग को आस-पास के अन्य भवनों तक फैलने से रोककर बड़े नुकसान को टाल दिया। प्रारंभिक जांच में विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है, जबकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
स्थानीय लोगों ने लगभग 8.30 बजे धुआँ उठते देख पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी के निर्माण के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में नैनीताल और भीमताल से फायर यूनिट मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछार कर आग को चारों ओर से घेरते हुए कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग अनीता सूद के कॉटेज में लगी थी, जिससे पूरा कॉटेज जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग आसपास के अन्य भवनों तक नहीं पहुंच पाई। प्रारंभिक जांच में विद्युत शॉर्ट सर्किट को कारण माना गया है, जबकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
अग्निशमन अभियान में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर, चालक नानक चंद राणा तथा फायरमैन भूपेंद्र सिंह, किशोर कुमार, विवेक थापा, गौरव कार्की और यादोलाल शामिल रहे।



