मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

शिवपुरी के करैरा में देर रात भीषण आग, कपड़ा व्यापारी का मकान जलकर खाक

शिवपुरी के करैरा में देर रात कपड़ा व्यापारी के मकान में भीषण आग लगने से घर जलकर खाक हो गया, पुलिस और स्थानीय लोगों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

शिवपुरी, 14 मार्च।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक कपड़ा व्यापारी के मकान में भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से मकान में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करैरा नगर के नए बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित कनकने वस्त्र भंडार के मकान में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अपनी पुलिस टीम के साथ नगर में रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मकान से उठती आग की लपटें देखीं और तुरंत करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। रास्ते में ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट, एसी फटने या गैस सिलेंडर में विस्फोट को माना जा रहा है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।