नई दिल्ली, 02 मार्च।
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। न्यू चंडीगढ़ का मैदान 6 से 10 जून के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा और भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बनेगा। यह न्यू चंडीगढ़ का पहला पांच दिवसीय टेस्ट मैच होगा। मैच प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।
टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले होंगे। पहला 14 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। सभी वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
अफगानिस्तान का भारत दौरा 2024 की टी-20 सीरीज के बाद पहला टेस्ट अनुभव होगा, जो दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अफगानिस्तान भारत दौरा कार्यक्रम:
-
एकमात्र टेस्ट: 6-10 जून, न्यू चंडीगढ़ – सुबह 9:30 बजे
-
पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला – दोपहर 1:30 बजे
-
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ – दोपहर 1:30 बजे
-
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई – दोपहर 1:30 बजे



