क्रिकेट
12 Feb, 2026

आईसीसी ने मोहम्मद नबी पर लगाया जुर्माना, अंपायर के फैसले पर विरोध के कारण

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

नई दिल्ली, 12 फ़रवरी।

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में हुई घटना के बाद की गई।

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के कलाई बैंड (व्रिस्ट बैंड) को लेकर अंपायरों से लंबी बहस की। अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने के कारण उन्होंने आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया।

आईसीसी ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि नबी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के डेविड गिल्बर्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया है। इसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध था, इसलिए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित ओवरों में मैच टाई हो गया। इसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए दो सुपर ओवर खेले गए, जिसमें अंततः दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर दो अंक अपने नाम किए।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।