अपराध
02 Mar, 2026

यमुनानगर स्टोन क्रेशर विवाद में मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप

यमुनानगर के स्टोन क्रेशर प्लांट पर दो युवकों के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने के आरोप लगे हैं, जबकि दूसरे पक्ष ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।

यमुनानगर, 02 मार्च 2026

यमुनानगर जिले के बेलगढ़ क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रेशर प्लांट पर दो युवकों के साथ मारपीट, बंधक बनाकर रखने और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्लांट संचालक अमित गुर्जर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्लांट संचालक ने भी दोनों युवकों पर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता कथित पत्रकार भरत बेनिवाल ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर वह अपने साथी संजय के साथ क्षेत्र में कवरेज के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया और संजय के साथ डंडों तथा लोहे की रॉड से मारपीट की। दोनों को जबरन एक कमरे में बंद कर करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। इस दौरान संजय से उसकी जाति पूछकर अपमानजनक शब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि हमलावरों ने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन उसने एक आरोपी की पहचान अमित गुर्जर के रूप में की। घायल संजय का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दूसरी ओर अमित गुर्जर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्लांट बंद होने के बावजूद संजय वहां पहुंचा और मुंशी पर पैसे देने का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेलिंग का प्रयास किया। विवाद के दौरान हुई हाथापाई में मुंशी को चोट लगी। घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

बुडिया थाना एसएचओ ने बताया कि कोलिवाला गांव स्थित स्टोन क्रेशर प्लांट पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ब्लैकमेलिंग शिकायत की जांच की जा रही है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।