19 फरवरी।
अमन नागपाल ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'रांझा' के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है और इसी अवसर पर उनकी म्यूजिक कंपनी 'स्काई एंटरटेनमेंट म्यूजिक' का भी आधिकारिक लॉन्च किया गया, जो उनके नए सफर और बिज़नेस विज़न का प्रतीक बनी।
इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने अमन नागपाल के इस नए कदम की सराहना की। कार्यक्रम में राजा मुराद और अभिनेत्री निहारिका रायजादा भी मौजूद रही, जबकि इवेंट की मेजबानी अभिनेत्री मनीनी डे ने की।
म्यूजिक वीडियो 'रांझा' में अमन नागपाल के साथ ऋषभ बोर्चेटिया, सनाह मोइदुट्टी और के.के. शर्मा नजर आ रहे हैं। यह गीत प्यार, तड़प और बीते एहसासों की गहराई को दर्शाता है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करता है।
गुलशन ग्रोवर ने कहा कि अमन मेहनती और प्रतिभाशाली हैं और 'रांझा' एक दिल को छू लेने वाला गीत है, जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे। अमन नागपाल ने इस मौके को 'सपना सच होने जैसा' बताया और परिवार व टीम का आभार जताया।
गाने को ऋषभ बोर्चेटिया और सनाह मोइदुट्टी ने आवाज दी है, जबकि संगीत भी ऋषभ ने तैयार किया है। गीत के बोल के.के. शर्मा ने लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन जोशुआ जॉर्ज जॉन ने किया है।



