नई दिल्ली, 23 फरवरी।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।
बुमराह को पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 32 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी और उसे पार करने के लिए तीन विकेट की जरूरत थी। उन्होंने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटकते हुए अश्विन को पीछे छोड़ दिया।
बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश को आउट किया। इस प्रदर्शन के साथ टी20 विश्व कप में उनके कुल विकेट 33 हो गए।
हालांकि इस मैच में भारत को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे बुमराह के रिकॉर्ड प्रदर्शन की चमक कुछ कम हो गई।



