नई दिल्ली, 23 फरवरी ।
भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रन की हार पर प्रतिक्रिया दी। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।
अश्विन ने कहा कि टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम से जुड़े फैसले हार के मुख्य कारण रहे। भारत 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर सिमट गया और टी20 विश्व कप में लगातार 13 मैचों की अपराजेय लय भी टूट गई। उन्होंने अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए।
अश्विन ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में टीम संयोजन स्थिर रखना चाहिए। उन्होंने रिंकू सिंह को आठवें क्रम पर भेजने को लेकर भी असहमति जताई और कहा कि मध्यक्रम में स्थिरता जरूरी थी।
अश्विन ने 2024 विश्व कप फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े मुकाबलों में अनुभव और साझेदारी महत्वपूर्ण होती है।



