अपराध
26 Feb, 2026

मीरजापुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार

राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

मीरजापुर, 26 फ़रवरी 2026।

राजगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 25 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित इनामी आरोपी मेहंदी हसन थाना राजगढ़ में दर्ज गौवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वांछित था। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़, एसओजी और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी संतनगर क्षेत्र से गौवंश की खरीद-फरोख्त कर मोटरसाइकिल से सक्तेशगढ़ की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तलेर जंगल सेमरी के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेहंदी हसन के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत सामान्य बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और 50,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।