दिल्ली-एनसीआर
12 Mar, 2026

जीएसपी क्रॉप साइंस का 400 करोड़ रुपये का आईपीओ 16 मार्च से खुलेगा

अहमदाबाद की जीएसपी क्रॉप साइंस का 400 करोड़ रुपये का आईपीओ 16 मार्च से खुलेगा, प्राइस बैंड 304–320 रुपये, निवेश के लिए एक लॉट में 46 शेयर।

नई दिल्ली, 12 मार्च

अहमदाबाद की कृषि रसायन कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 16 मार्च को शुरू होगा। निवेशक 18 मार्च तक इसमें बोली लगा सकते हैं। इसके लिए प्राइस बैंड 304–320 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर 24 मार्च को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशक 13 मार्च को बोली लगा सकते हैं। आईपीओ में 240 करोड़ रुपये के नए शेयर और 160 करोड़ रुपये के 50 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। निवेश करने के लिए न्यूनतम एक लॉट खरीदना होगा, जिसमें 46 शेयर हैं। एक लॉट के लिए कम से कम 14,720 रुपये का निवेश करना होगा।

कंपनी इस आईपीओ से कुल 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। नए निर्गम से 170 करोड़ रुपये ऋण भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखी जाएगी। जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड को भारत में कीटनाशक, शाकनाशी, कवकनाशी और पादप वृद्धि नियामकों के विकास एवं निर्माण में 39 वर्षों का अनुभव है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।