अन्य राज्य
25 Feb, 2026

हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू, फतेहाबाद में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरंभ होंगी, फतेहाबाद जिले में 64 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। दसवीं और बारहवीं के हजारों छात्र कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपनी परीक्षा देंगे।

फतेहाबाद, 25 फरवरी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिला फतेहाबाद में परीक्षाओं के लिए कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 12वीं कक्षा के 10,797 और 10वीं कक्षा के 13,288 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में कोई भी संवेदनशील परीक्षा केंद्र नहीं है।

परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी का पालन करें तथा परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखें।

परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों की अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वायड गठित किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग करेंगे। विद्यार्थियों को बोर्ड की हिदायतों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक परीक्षा देने की अपील की गई है।

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और डिजिटल घड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा तथा प्रवेश के दौरान सख्त जांच की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।