मध्य प्रदेश
12 Mar, 2026

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई आयशर: चालक और क्लीनर की मौत

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज पर केले से भरी आयशर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

इंदौर, 12 मार्च।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। केले से लदा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से जा भिड़ा, जिससे आयशर के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार आयशर वाहन राऊ से देवास की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार में उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के समय ट्रक पर एक जेसीबी मशीन भी खड़ी हुई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे दोनों व्यक्ति बुरी तरह फंस गए। इस हादसे में आयशर चालक रमेश उर्फ राजेश पुत्र फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी बोधवाड़ा, धार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आयशर का केबिन पूरी तरह दब जाने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। लंबे समय तक चले बचाव अभियान के बाद तीन जेसीबी और एक क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि देर रात अंधेरा होने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक और जेसीबी दिखाई नहीं दी। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहन बायपास मार्ग पर गलत तरीके से खड़े किए गए थे। फिलहाल पुलिस ने ट्रक और जेसीबी को जब्त कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।