अन्य राज्य
26 Feb, 2026

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर-ट्रक टक्कर में एक पर्यटक की मौत, 19 घायल

बिहार के रोहतास में ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में तमिलनाडु के एक पर्यटक की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डेहरी आन सोन, 26 फ़रवरी 2026।

बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। ट्रैवलर में कुल 24 यात्री सवार थे। सभी घायलों को तुरंत नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के कांचीपुरम से आए पर्यटकों की ट्रैवलर गाड़ी वाराणसी से गया जी की ओर जा रही थी। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के पास ट्रैवलर के चालक सोनू पाल को झपकी आ गई, जिससे वाहन ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कांचीपुरम के अब्राहम स्ट्रीट निवासी 72 वर्षीय राजू एम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और वाराणसी निवासी भोजन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति सहित 19 लोग घायल हो गए।

घायलों में कविता, कायल कन्नन, सिलवा, दिव्यदर्शनी, के. परी और श्रीलता सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन चेन्नई से फ्लाइट के जरिए रवाना हो चुके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।