जम्मू और कश्मीर
07 Mar, 2026

महबूबा मुफ्ती ने पीएम से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षित वापसी की अपील की

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सुरक्षित भारत लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

07 मार्च, श्रीनगर।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

महबूबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि ईरान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और वहां जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्र फंसे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से निकासी अभियान तुरंत शुरू करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाकर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि सभी फंसे हुए विद्यार्थी सुरक्षित भारत लौट सकें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।