दक्षिण एशिया
24 Feb, 2026

नेपाल ने संसदीय चुनाव के लिए चीन की 40 लाख डॉलर की सहायता स्वीकार की

नेपाल सरकार ने आगामी संसदीय चुनाव के लिए चीन की 40 लाख डॉलर की अनुदान सहायता स्वीकार करते हुए चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

काठमांडू, 24 फरवरी 2026।

नेपाल सरकार ने संसदीय चुनाव के लिए चीन की ओर से दी जाने वाली 40 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 58 करोड़ नेपाली रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकार करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके बाद संबंधित प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। सरकार के प्रवक्ता तथा गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने बताया कि यह सहायता द्विपक्षीय सहयोग कार्यक्रम के तहत अनुदान के रूप में दी जा रही है, जिसे ऋण की तरह वापस नहीं करना होगा।

गृहमंत्री अर्याल ने बताया कि 5 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नेपाल सरकार ने अपने दोनों पड़ोसी देशों से सहायता लेने की नीति अपनाई है। भारत सरकार की ओर से भी इस चुनाव के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है, जिसमें लगभग 600 वाहन और अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।