अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
25 Feb, 2026

एनआरएआई का सबसे बड़ा राष्ट्रीय जजेज प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संपन्न, 47 प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण

एनआरएआई द्वारा राष्ट्रीय जजेज प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसमें 47 प्रतिभागियों को निशानेबाजी के अंतरराष्ट्रीय नियमों, निर्णायक प्रक्रिया और नैतिक मानकों पर पांच दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

नई दिल्ली, 25 फरवरी।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में अपना अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय जजेज प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। 21 फरवरी से शुरू हुए इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में देश के विभिन्न हिस्सों से 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के नियमों, निशानेबाजी परिसर संचालन, अंक निर्धारण प्रक्रिया तथा निष्पक्ष और नैतिक निर्णायक आचरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रमाणित प्रशिक्षकों तथा आईएसएसएफ ‘ए’ श्रेणी निर्णायक प्रमाणपत्र धारक धीरज कुमार सिंह और अरुण वारसी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में सैद्धांतिक कक्षाओं के साथ व्यावहारिक अभ्यास और मूल्यांकन भी शामिल रहा, ताकि प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा सके। एनआरएआई महासचिव पवन कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भारतीय निशानेबाजी के वैश्विक स्तर को मजबूत करने वाला कदम बताया।

अगले माह मार्च में आईएसएसएफ ‘बी’ श्रेणी निर्णायक प्रशक्षण भी आयोजित किया जाएगा। इससे पहले जनवरी में 55 प्रशिक्षकों ने ‘बी’ श्रेणी प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।