जमशेदपुर, 26 फरवरी 2026।
इससे पहले रांची से जमशेदपुर पहुंचने पर सोनारी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे।

भूमि पूजन के दौरान पुरी धाम से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। राष्ट्रपति पूरे समय श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना में शामिल रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल समाज में सांस्कृतिक एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण की पहल के लिए आरएसबी समूह के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस.के.बेहरा और उनकी टीम की सराहना की।

एस.के.बेहरा ने कहा कि यह आध्यात्मिक केंद्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शहर के गणमान्य नागरिक और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

भूमि पूजन के बाद राष्ट्रपति का अगला कार्यक्रम टाटा मणिपाल कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ा रहा। उनके दौरे को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति अपराह्न लगभग 3:50 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा।




